पाकिस्तान से आये 300 हिन्दू शरणार्थी परिवारों को वीरेन्द्र सचदेवा और मनोज तिवारी ने दिया एक महीने का राशन

नई दिल्ली, 20 जुलाई। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने पाकिस्तान से आए 300 हिन्दू शरणार्थी परिवारों को बुधवार को, एक महीने का राशन वितरित किया। करीब 7 बरस पहले पाकिस्तान से ये शरणार्थी दिल्ली के श्री गुरुद्वारा साहब, मजनू के टीला के पास एक कैम्प में रह रहे हैं। लेकिन अब बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इन शरणार्थियों की केजरीवाल सरकार ने कोई सहायता तो दूर इनकी कोई खैर खबर भी नहीं ली।

मजनू का टीला शरणार्थी कैम्प में राशन वितरण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए वीरेन्द्र सचदेवा और मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने गत 7-8 साल से पाकिस्तान से यहां मजनू का टीला में रह रहे हिन्दू शरणार्थियों की सहायता के लिये कभी कुछ नहीं किया। अत्याधिक खेदपूर्ण है कि आज जब मजनू का टीला हिन्दू शरणार्थी कैम्प बाढ़ग्रस्त है तब भी अरविंद केजरीवाल सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है पर भाजपा सदैव इनके साथ खड़ी रहेगी।

इसके अतिरिक्त भाजपा के लगाये सभी 17 बाढ़ राहत कैम्पों में भोजन वितरण जारी रहा और गत 24 घंटे में भाजपा के 4 मेडिकल कैम्पों में बुखार एवं पेट दर्द से जुड़े 500 से अधिक बाढ़ग्रस्त लोगों की सहायता की।

उधर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह के साथ कल महिला कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ित कैम्पों में रह रही महिलाओं की शारीरिक स्वच्छता पर ध्यान देते हुए विभिन्न कैम्पों में हजारों महिलाओं एवं बालिकाओं को साड़ी एवं सेनेटरी पैड़ वितृत किये।

मयूर विहार मेट्रो स्टेशन राहत कैम्प में सामग्री वितरण सुनिश्चित करने के बाद वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार बार बार बाढ़ का खतरा टल गया घोषित कर बाढ़ राहत कैम्प बंद करना चाहती है, जबकि पुन: बाढ़ का खतरा बरकरार है, हम सरकार को कैम्प नहीं बंद करने देंगे और खुद भी अभी सहायता कार्य चालू रखेंगे।

भाजपा सांसद डा. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, गौतम गंभीर एवं प्रवेश साहिब सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक अभय वर्मा, अजय महावर एवं मोहन सिंह बिष्ट लगातार राहत सामाग्री जुटाने एवं अपने क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button