Indian Womens Press Corps: पारुल शर्मा बनीं इंडियन विमेन्स प्रेस कॉर्प्स की नई अध्यक्ष, महिला पत्रकारों के देश के सबसे बड़े संगठन में सभी सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए

नई दिल्ली, स्तुति  सरदाना। महिला पत्रकारों के देश के सबसे बड़े संगठन ‘इंडियन विमेन्स प्रेस कॉर्प्स’  के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार पारुल शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है।

वर्ष 2024-2025 के लिए हुए इन चुनाव में प्रबंध समिति के सभी सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। जिसमें सरोज धूलिया और  सुमन कांसरा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं। जबकि महासचिव के लिए बिन्नी यादव को चुना गया है। साथ ही संयुक्त सचिव के लिए सुजाता राघवन और कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुणा सिंह को चुना गया।

पिछली प्रबंध समिति की महासचिव अंजू ग्रोवर ने चुने गए सभी सदस्यों के नामों की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व समिति की अध्यक्ष शोभना जैन और कोषाध्यक्ष सिंधु भट्टाचार्य भी मौजूद थीं।

कार्यकारिणी के लिए चुने गए सदस्य में अदिति निगम, अमीति सेन, आरती जैन, भाषा सिंह, गीताश्री, मालिनी श्रीवास्तव, नीलम जीना, निशा सिंह, प्रीति प्रकाश, रिम्मी कुमारी, सरस्वती चक्रवर्ती, शोभना जैन, सिंधु जैन भट्टाचार्य, सिरीओशी मुखर्जी, सुजाता माथुर, सुमन परमार, सुषमा वर्मा, टी के राजलक्ष्मी, विभा जोशी और विम्मी करण सूद के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button