दक्षिण अफ्रीका के जोहान्‍सबर्ग में इमारत में लगी आग, 63 लोगों की हुई मृत्यु, 40 से अधिक लोग हुए घायल

दक्षिण अफ्रीका में जोहान्‍सबर्ग के मध्य में पांच मंजिला इमारत में आग लगने से 63 लोगों की मृत्यु हुई है और चालीस से अधिक लोग घायल हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के सरकारी प्रसारक केंद्र की आपात सेवा तथा अग्निशमन दल आग बुझाने लगे है। अधिकारियों ने बताया है कि अधिकांश भागों में आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन अभी इमारत की खिड़कियों से धुआं निकल रहा है।

इस इमारत में बेघर लोग रह रहे थे और ये उनके लिए अस्थाई आश्रय स्थल था ये लोग स्थाई आवास की उम्मीद कर रहे थे। खबरों के अनुसार दो सौ लोग इस इमारत में रह रहे थे।

Related Articles

Back to top button