ताइवान में आए पिछले 25 साल के सबसे शक्तिशाली भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 9 की हुई मृत्यु, 1000 हुए घायल

ताइवान में भूकंप के कारण मृतकों की संख्या 9 हो गई है। देश के पूर्वी तट पर बुधवार को रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप से पर्वतीय क्षेत्र और राजधानी ताइपेई के साथ हुआलिन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

अब तक 9 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और 1000 से अधिक घायल हैं। यह पिछले 25 वर्ष में सबसे शक्तिशाली भूकंप था। भूकंप के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। जिनवेन और क्विंगशुई सुरंगों में फंसे 100 से अधिक लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है।

इस बीच, जापान सहित पड़ोसी देशों में सुनामी की कुछ चेतावनियाँ वापस ले ली गई हैं। जापान ने उड़ान प्रतिबंध हटा दिए हैं लेकिन स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button