Moscow Terror Attack: रूस में हुए आतंकी हमले में अब तक 143 लोगों की हुई मौत, संयुक्त राष्ट्र ने भी की कड़ी निंदा

रूस में मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 143 हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित दुनिया के कई देशों के नेताओं ने इस जघन्‍य घटना की कड़ी निंदा की हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है।

दुनिया भर के देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र ने भी की कड़ी निंदा

अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन और संयुक्‍त अरब अमीरात ने इसे एक स्‍तब्‍ध करने वाली घटना बताया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सभी देशों से आहवान किया है कि वह इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए रूस की सरकार और अन्‍य संबधित अधिकारियों के साथ सक्रिय सहयोग करें।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान  ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है। रूस  ने कहा है कि हमले क‍े सिलसिले में चार संदिग्ध बंदूकधारियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रूस की जांच समिति ने बताया है कि नकाबपेाश बंदूकधारियों ने स्‍वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button