इजरायल-हमास युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुतरस ने पारित करवाया यह प्रस्ताव

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुतरस ने गजा पट्टी में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम की आवश्यकता पर जोर दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को इस क्षेत्र में मानवीय सहायता में तेजी लाने का प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि गाजा में लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए मानवीय आधार पर संघर्ष विराम करना एकमात्र रास्ता है।

गुतरस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से ऐसा करने में मदद मिल सकती है लेकिन अभी बहुत कुछ किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इजरायल से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सहायता कर्मचारी सुरक्षित माहौल में काम कर सकें। मुख्य समस्या इजरायल के हमले करने के तरीके पर है जिससे गजा में मानवीय सहायता वितरित करने में काफी परेशानी हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में पिछले 75 दिनों में 136 संयुक्त राष्ट्र कार्यकर्ता मारे गए हैं। संयुक्त राष्‍ट्र के कई कर्मचारियों को उनके घरों से बाहर निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व संगठन के इतिहास में संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की इतनी बड़ी संख्या को हताहत होते नहीं देखा है।

गुटेरेस ने गाजा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी जान जोखिम में डालने वाले हजारों सहायता कर्मियों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button