Pyaar Ka Pehla Adhyaya Shiv Shakti: सर्जरी के बाद फिर काम में जुटे अर्जुन बिजलानी, बोले भगवान शिव की कृपा से सर्जरी ठीक हुई

संगीता श्री। अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) टीवी के एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने अच्छे काम के साथ अपने अच्छे व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। अपने 20 साल के लंबे करियर में अर्जुन (Arjun Bijlani) ने लेफ्ट राइट लेफ्ट, मोहे रंग दे, ये है आशिक़ी, नागिन जैसे सफल सीरियल में अपने शानदार अभिनय से  बड़ी पहचान बनाई है।

इन दिनों अर्जुन (Arjun Bijlani) ‘प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति’ (Pyar Ka Pehla Adhyaya: Shiv Shakti) में नायक शिव कश्यप (Shiv Kashyap) की भूमिका में हैं। ज़ी टीवी (Zee Tv) के इस सीरियल में काम करते हुए पिछले दिनों अर्जुन (Arjun Bijlani) अस्वस्थ हो गए। पता लगा उन्हें अपेंडिक्स बढ़ गया है। इसलिए इनकी सर्जरी करनी पड़ी। जिसके चलते ‘शिव शक्ति’ (Shiv Shakti) सीरियल की शूटिंग पर असर पड़ना ही था।

लेकिन अर्जुन (Arjun Bijlani) ने सर्जरी के अगले ही दिन कुछ दृश्यों की शूटिंग घर पर ही करके इस शो को रुकने नहीं दिया। अब वह फिर से काम  पर लौट आए हैं। कहानी में इन दिनों मंदिरा और पद्मा, शिव को नुकसान पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। जबकि शक्ति, शिव को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इधर अर्जुन (Arjun Bijlani) शूटिंग पर लौटने पर कहते हैं-‘’ भगवान शिव की कृपा से मेरी सर्जरी ठीक हो गयी है। लेकिन मैं दर्शकों से कहना चाहूँगा कि वे अपनी सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। जैसे ही कोई समस्या आती है उसका तभी सही इलाज़ शुरू कर दें। वरना होता क्या है हम दर्द निवारक गोलियां लेकर बीमारी को अनदेखा कर देते हैं। जिससे कभी कभी बड़ी समस्या आ जाती है। जान के लिए भी खतरा हो सकता है। इसलिए मैं सभी से कहूँगा कि अपनी सेहत और बीमारी के प्रति सदा सचेत रहना चाहिए।‘’

यह भी पढ़ें- Main Hoon Saath Tere: ज़ी टीवी के नए सीरियल ‘मैं हूँ साथ तेरे’ में क्या है खास, जानिए इसकी कहानी

Related Articles

Back to top button