चीन में आए भूकंप से अब तक 131 लोगों की हुई मृत्यु, 500 से ज्यादा लोग हुए घायल

चीन में 6.2 तीव्रता के भूकंप में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 131 हो गई है। भूकंप ने उत्‍तर पश्चिम गांसु और छिंघई प्रान्‍तों को प्रभावित किया। सिन्हुआ न्‍यूज एजेंसी ने बताया कि सोमवार देर रात आए इस भूकंप में गांसु और छिंघई प्रांत के आसपास के क्षेत्रों में अधिक जानमाल की हानि हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि गांसु में 113 लोगों की मृत्यु, जबकि 536 लोग घायल हो गए हैं। डेढ़ लाख से अधिक इमारतें भी नष्ट हो गई हैं। छिंघई  में 14 लोग मारे गए हैं और 198 घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से 20 लोग लापता हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। बचाव अभियान में सहायता के लिए सैन्य कर्मियों को लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button