62 साल बाद दिल्ली और मुंबई में एक साथ मॉनसून, भारी बारिश को देख हुआ येलो अलर्ट

दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में रविवार 25 जून को मॉनसून की बारिश हो रही है। बड़ी बात यह है कि 62 साल बाद दिल्ली और मुंबई में एक साथ मॉनसून आ रहा है। पिछली बार 21 जून 1961 को दिल्ली-मुंबई में एक साथ मॉनसून आया था।

बारिश का यह दौर 3 दिन तक चलेगा। मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिन में गुजरात, राजस्‍थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों तथा जम्‍मू-कश्‍मीर के बाकी हिस्‍सों में प्रवेश कर सकता है।

मानसून रविवार को ही मुंबई सहित महाराष्‍ट्र के बाक़ी हिस्सों, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, हरियाणा, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्‍ली को पूरी तरह कवर कर लेगा। यह आज 25 जून को गुजरात के कुछ भागों, जम्‍मू और कश्‍मीर के कुछ भागों और लद्दाख में भी पहुंच जाएगा। देश में अगले पांच दिनों तक लू नहीं चलेगी। अगले पांच दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button