Lenovo Yoga Book 9i: लेनोवो ने भारत में डुअल स्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च कर किया धमाका, एक स्क्रीन पर करें काम और दूसरे पर देखिए मजे से वीडियो

कृतार्थ सरदाना। लेनोवो (Lenovo) ने एचपी, डेल और एसर जैसे अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए भारत में Lenovo Yoga Book 9i के नाम से डुअल स्क्रीन लैपटॉप (Dual Screen Laptop) लॉन्च किया है। यह एक नया सेगमेंट है जहां लैपटॉप के दोनों तरफ स्क्रीन दी गई है। इनमें से एक स्क्रीन पर डिस्प्ले और दूसरी स्क्रीन पर टच फॉर्मेट में कीबोर्ड मिलता है। जब आपका मन हो तब आप दोनों स्क्रीन को भी डिस्प्ले स्क्रीन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेनावो (Lenovo) ने इस लैपटॉप में 360 डिग्री हिंज (360°Hinge) का सपोर्ट दिया है, जिससे लैपटॉप की एक स्क्रीन को एक दिशा में और दूसरी स्क्रीन को दूसरी दिशा में फ़ोल्ड कर, एक ही लैपटॉप में 2 काम एक साथ किये जा सकते हैं।

लेनोवो (Lenovo) ने इस डुअल स्क्रीन लैपटॉप (Dual Screen Laptop) का सबसे पहले CES 2023 (Consumer Electronic Show 2023) में ऐलान किया था। फिर इसी साल मार्च में दिल्ली में आयोजित Lenovo Tech World India 2023 में भी लेनोवो (Lenovo) ने इस लैपटॉप को प्रदर्शित किया था। अब जुलाई के महीने में दिल्ली में लेनोवो (Lenovo) ने अपने डुअल स्क्रीन लैपटॉप को Yoga Book 9i के नाम से लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने यह लैपटॉप मल्टी टासकिंग यूजर्स और क्रियेटर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। इसी कारण लैपटॉप के साथ एक Detachable Bluetooth keyboard, Smart Pen Stylus और Folio Stand भी मिल रहा है।

लेनोवो योगा बुक 9 आई डुअल स्क्रीन लैपटॉप (Lenovo Yoga Book 9i Dual Screen Laptop) आपके लिए कितना काम आ सकता है, इसे आप ऐसे समझिए कि आप टेबल पर लैपटॉप की एक स्क्रीन पर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (Microsoft Office) में कुछ काम कर सकते हैं। तो वहीं आपके सामने बैठा परिवार का सदस्य लैपटॉप (Laptop) की दूसरी स्क्रीन पर यूट्यूब (Youtube) पर कोई वीडियो देख सकता है। इतना ही नहीं लैपटॉप की दोनों स्क्रीन पर किसी वेबसाइट का पूरा व्यू एक साथ देखा जा सकता है। हमने भी इसके लॉन्च इवेंट में www.punarvasonline.com पोर्टल खोल कर देखा, जिससे हमें हमारे न्यूज़ पोर्टल का पूरा व्यू मिला।

इसके अलावा लैपटॉप पर गेम खेलने वक्त भी आप दोनों स्क्रीन का प्रयोग कर एक नया आनंद ले सकेंगे।

लेनोवो से पहले आसुस (asus) भी डुअल स्क्रीन लैपटॉप (Dual Screen Laptop) को भारत में लॉन्च कर चुका है। लेकिन लेनोवो (Lenovo) ने अपने योगा बुक 9i को आसुस से काफी अलग और बेहतर बनाया है। लेनावो ने अपने लैपटॉप में Dual OLED स्क्रीन दी है। इसके अलावा और भी कई फीचर्स ऐसे हैं जो आसुस ने नहीं दिए हैं। यही कारण है लेनोवो को अभी तक इस डुअल स्क्रीन लैपटॉप (Dual Screen Laptop) के लिए 50 से ज्यादा अवॉर्ड मिल चुके हैं।

इस अवसर पर लेनोवो इंडिया (Lenovo India) के उपभोक्ता व्यवसाय निदेशक (Director – Consumer Business) दिनेश नायर (Dinesh Nair) ने कहा, “लेनोवो की योगा सीरीज (Lenovo Yoga Series) से अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के हम अपने उपकरणों में नए नए आविष्कार करते रहते हैं। लेनोवो योगा बुक 9i डुअल स्क्रीन लैपटॉप (Lenovo Yoga Book 9i Dual Screen Laptop) साल 2023 का ना सिर्फ फ्लैगशिप डिवाइस है बल्कि मोस्ट इनोवेटिव डिवाइस भी है। हमारे लिए यह किसी हीरो से कम नहीं है, जो बाज़ार में सबको आकर्षित कर खूब धूम मचाएगा।

इसके अलावा लेनोवो ने Yoga Pro 7i/7, Yoga Slim 7i Carbon, Yoga 7i/7 और Yoga Slim 6 जैसे लैपटॉप भी लॉन्च किए हैं।

Lenovo Yoga Book 9i के फीचर्स

1 प्रोसेसर- इस लैपटॉप में 13 Generation का Intel Core i7 प्रोसेसर लगा हुआ है, जो इंटेल (Intel) के EVO प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

2 डिस्प्ले – लेनोवो ने इस लैपटॉप में दोनों स्क्रीन 13.3 इंच की दी है, जो 2.8K OLED डिस्प्ले प्रदान करती है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

इसके साथ ही इसमें मौजूद डॉल्बी विज़न (Dolby Vision) फीचर लैपटॉप के डिस्प्ले को लाजवाब बनाता है। तो वहीं बेहतरीन साउंड के लिए डॉल्बी एटमोस (Dolby Atmos) का फीचर भी मौजूद है।

3 रैम और मेमोरी- इस लैपटॉप में 16 जीबी रैम और 1TB की SSD लगाई गई है।

4 कैमेरा– इस लैपटॉप में 5MP का कैमरा लगाया गया है।

5 बैटरी– इस लैपटॉप में 80 WHR की बैटरी लगाई गई है। लेनावो के अनुसार दोनों स्क्रीन का एक साथ इस्तेमाल करने पर 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और सिंगल स्क्रीन पर 14 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।

6 वजन– इस लैपटॉप का कुल वजन 1.34 किलो ग्राम का है।

Lenovo Yoga Book 9i की कीमत और उपलब्धता

Lenovo Yoga Book 9i की कीमत 2,25,000 रूपये रखी गई है। यह 5 अगस्त से बिक्री के लिए बाज़ार में उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी ने इसकी प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक लेनोवो इंडिया (Lenovo India) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लैपटॉप की प्रीबुक करा सकते हैं। प्रीबुक कराने वाले ग्राहकों को कंपनी योगा बुक 9i (Yoga Book 9i) पर 3 साल की वारंटी के साथ 3 साल का प्रिमियम केयर और 3 साल का ही एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी फ्री दे रही है।

 

Related Articles

Back to top button