मीनाक्षी अग्रवाल के चित्रों की प्रदर्शनी ‘पंचतत्व’, ललित कला अकादमी दिल्ली में अनुपम चित्रों का मेला

  • प्रदीप सरदाना 

वरिष्ठ पत्रकार एवं समीक्षक 

Founder Editor- PunarvasOnline.com

हाल ही में ललित कला अकादमी (Lalit Kala Akademi) दिल्ली में चित्रकार मीनाक्षी अग्रवाल (Meenakshi Aggarwal) की चित्र प्रदर्शनी में जाना हुआ। ललित कला दीर्घा में अक्सर नए-पुराने कलाकारों की अच्छी प्रदर्शनियाँ देखने को मिल जाती हैं। मीनाक्षी (Meenakshi Aggarwal) के कला चित्रों को देख भी एक अलग सुकून मिला। इन चित्रों की खास बात यह है कि ये हमारे पंचतत्व धरती, आकाश, अग्नि, जल और वायु पर केन्द्रित हैं।

गत 4 अक्तूबर को जब इस प्रदर्शनी का उदद्घाटन हुआ तो  कई गणमान्य व्यक्ति वहाँ मौजूद थे। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। जिसमें मीनाक्षी अग्रवाल के बुद्द और पंचतत्व पर बने कुल 55 चित्र प्रदर्शित हैं।

मीनाक्षी अग्रवाल (Meenakshi Aggarwal) ने यूं चित्रकारी 1997 से शुरू कर दी थी। लेकिन एक अंतराल के बाद वह 2012 से फिर इस दुनिया में उतरीं। उनकी पहली एकल प्रदर्शनी 2014 में मुंबई में और फिर 2015 में दिल्ली में लगी। उनकी इन दोनों प्रदर्शनी में महात्मा बुद्द की बनायीं पेंटिंग्स थीं। जिन्हें काफी पसंद किया गया।

इसलिए मीनाक्षी ने ललित कला की इस प्रदशनी में पंचतत्व के साथ बुद्ध के चित्रों को भी रखा है। महात्मा बुद्ध की विभिन्न मुद्राएं तो दिल को छू लेती हैं। साथ ही पंचतत्व पर बनाए उनके चित्र भी बहुत कुछ कहते हैं।

जिनमें जहां पृथ्वी की अलग अलग विशेषताओं को आकार दिया गया है। वहाँ सबसे युवा पर्वत हिमालय और सबसे पुराने पर्वत अरावली को भी मीनाक्षी (Meenakshi Aggarwal) ने अपने भावों से दर्शाया हैं। जल, अग्नि और वायु के साथ गाय और अन्य जीव जंतुओं को भी प्रदर्शनी में महत्व दिया है।

मीनाक्षी (Meenakshi Aggarwal) कहती हैं- मेरी यह तीसरी एकल प्रदर्शनी है। जिसमें मैंने ब्रह्मांड के पंचतत्व को अपने भावों और कल्पनाओं से आकार देने का प्रयास किया है। आप और दर्शक मेरे इन चित्रों को पसंद कर रहे हैं। यह देख मैं खुश हूँ।‘’

Related Articles

Back to top button