Chhatrapati Shivaji Maharaj: शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली में लगी अनुपम प्रदर्शनी

  • प्रदीप सरदाना 

   वरिष्ठ पत्रकार 

दिल्ली के ‘राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय’ (National Gallery of Modern Art) में इन दिनों एक अविस्मरणीय प्रदर्शनी चल रही है। जिसका उद्घाटन केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन (Govind Mohan, Secretary Ministry of Culture) ने किया। छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस प्रदर्शनी में शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) के जीवन के कई अहम पहलूओं को दिखाया गया है।

कब तक चलेगी यह प्रदर्शिनी

ये वे चित्र हैं जिनको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 4 दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस के मौके पर राजकोट में देखा था। जहां दीपक गौरे (Deepak Gore) ने अपने इस बेमिसाल संग्रह को राष्ट्र हित में उपहार देने की इच्छा व्यक्त की थी। अब जब ये चित्र राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्राहलय (NGMA National Gallery of Modern Art) को प्राप्त हो गए तो 6 जून से 21 जून के लिए यह विशेष प्रदर्शनी का आयोजन सभी दर्शकों के लिए रखा गया है।

प्रदर्शनी शिवाजी महाराज की विरासत को श्रदांजलि अर्पित करती है- गोविंद मोहन

गोविंद मोहन (Govind Mohan) कहते हैं-‘’यह प्रदर्शनी छत्रपति शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) की चिरकालीन विरासत को श्रदांजलि अर्पित करती है।‘’ इस चित्र प्रदशनी में शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) के जीवन पर आधारित 115 चित्र देखते ही बनते हैं। जिनमें उनकी नौसेना की अद्धभुत कल्पना और उनकी शक्ति की भी झलक है। साथ ही उनके रायगढ़ किले की भी। जिसे भी मौका लगे उसे इस प्रेरित प्रदर्शनी को जरूर देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- The Legend of Hanuman Season 4: महाबली हनुमान की महागाथा ‘द लेजेंड ऑफ हनुमान’ नए अवतार के साथ लौटी डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर

Related Articles

Back to top button