मुंबई में मानसून आने के बाद भी शिवांगी जोशी को इंतज़ार है ‘बरसातें’ का, जानिए क्यों

दिल्ली, संगीता श्री। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) पिछले कुछ बरसों में टीवी पर अपनी एक अच्छी पहचान बनाने में सफल हुई है। देहरादून की शिवांगी को सर्वाधिक लोकप्रियता मिली स्टार प्लस (Star Plus) के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’(Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से। इस सीरियल में नायरा के किरदार ने शिवांगी को कुछ ही दिनों में टीवी स्टार बना दिया था।

यूं शिवांगी बेगूसराय, बालिका वधू-2 और खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सहित कुछ और भी टीवी शो कर चुकी है। अब शिवांगी को ‘बरसातें’ (Barsatein) का इंतज़ार है। आप कहेंगे मुंबई (Mumbai) में मानसून (Monsoon) आ गया है। बरसातें (Barsatein) वहाँ खूब हो रही हैं। फिर अब कौन सी बरसातों का इंतज़ार।

आपको बता दें शिवांगी को मानसून की नहीं एकता कपूर (Ekta Kapoor) की बरसातें (Barsatein) का इंतज़ार है। क्योंकि एकता कपूर के नए सीरियल ‘बरसातें-मौसम प्यार का’ (Barsatein Mausam Pyaar Ka) में शिवांगी लीड रोल कर रही है। जिसका प्रसारण 10 जुलाई से सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सोनी चैनल (Sony Tv) पर होने जा रहा है।

यह एक प्रेम कहानी है जो नफरत से प्यार में बदलती है। जिसमें कुशाल टंडन (Kushal Tandon), प्रार्थना मंडल (Prarthana Mondal) ,अर्शी भारती (Arshi Bharti), अंजलि तत्रारी (Anjali Tatrari) और साई रानाडे (Saii Ranade) अन्य प्रमुख भूमिका में हैं।

Related Articles

Back to top button