एक वंदे भारत ट्रेन बनने में लगते हैं इतने रुपए

  • प्रदीप सरदाना

    वरिष्ठ पत्रकार 

इन दिनों देश में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की चर्चा सभी ओर है। पिछले 6 महीने में ही देश में 17 नई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) चलने से भारतीय रेल (Indian Railways) ने एक नया इतिहास रच दिया है। इनमें 5 नई वंदे भारत (Vande Bharat) तो सिर्फ एक ही दिन में 27 जून को शुरू हुईं। जिससे अब देश के सभी राज्य इस अत्याधुनिक, सुसज्जित और तीव्र गति की गाड़ी से जुड़ गए हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) बनने में कितनी लागत आती है। साथ ही यह कि इस एक ट्रेन को बनने में कुल कितना समय लगता है ? फिर यह भी कि यह ट्रेन कहां बन रही है ?

आइए आपको यह सब बताते हैं।

वंदे भारत (Vande Bharat) को लेकर सबसे बड़ी बात यह है कि यह रेल पूरी तरह भारत में ही बनी है। इस स्वदेशी ट्रेन का निर्माण चेन्नई की आईसीएफ (ICF) यानि इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Integral Coach Factory) द्वारा हो रहा है।

पिछले दिनों देहरादून से आनंद विहार दिल्ली के लिए शुरू हुई वंदे भारत की उद्घाटन यात्रा के दौरान स्वयं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने वंदे भारत (Vande Bharat)  की लागत और इसके बनने में लगने वाले समय के बारे में खास जानकारी दी।

मंत्री वैष्णव बताते हैं कि 16 बोगियों की एक वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को बनाने में लगभग 100 करोड़ रुपए लगते हैं। उधर एक वंदे भारत  ट्रेन को बनाने में अब सिर्फ 8 दिन का समय लगता है।

बता दें देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने शुरू की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए पहली वंदे भारत (First Vande Bharat Train) 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चली थी।

उधर देश की दूसरी वंदे भारत का संचालन भी उत्तर रेलवे ने किया। नई दिल्ली से कटरा जम्मू की यह रेल 3 अक्टूबर 2019 को शुरू हुई थी। जून 2023 तक देश में 23 वंदे भारत शुरू हो चुकी हैं। ये सभी वंदे भारत कुर्सी यान हैं। जबकि अब जल्द ही स्लीपर कोच भी शुरू की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button