विटेंज कार में बैठकर सीएम योगी मिलने पहुँचे स्वामी श्रीरामभद्राचार्य से, राम मंदिर की तैयारियों का भी लिया जायजा

अयोध्या, कपिल देव सिंह। अयोध्या धाम में गोरक्ष पीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु पद्मश्री श्रीरामभद्राचार्य से मुलाकात की। पद्म पुरस्कार से सम्मानित श्रीरामभद्राचार्य के 75वें जन्म दिवस पर अयोध्या के काशीराम कॉलोनी के पास 14 जनवरी से अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। जो 22 जनवरी तक निरंतर चलेगा।

अमृत महोत्सव के छठवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पर हो रहे 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ में शामिल हुए। श्री योगी ने यज्ञ आहुति देकर सुखी ,स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की मंगल कामना की।

योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य से की भेंट मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले जगदगुरु श्रीरामभद्राचार्य के पास पहुंचे। उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और उनका हालचाल भी जाना।

सीएम योगी ने राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद पूजन में भी शामिल हुए। उन्होंने 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। यहां विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश से व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली। फिर विहिप और मंदिर ट्रस्ट के साथ ही स्थानीय प्रशासन-पुलिस के 7 अफसरों को सुरक्षा की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।

विटेंज कार में बैठकर पहुँचें सीएम योगी

अमृत महोत्सव में पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया गया। यहां विटेंज कार में बैठकर सीएम योगी कथा स्थल के अंदर पहुंचे। इस दौरान श्रीरामभद्राचार्य जी के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान आदि अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button