Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या की तीनों टेंट सिटी हुई तैयार, 5 भोजनालय के साथ अस्पताल भी हुआ शुरू

अयोध्या, कपिल देव सिंह। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तैयार सभी तीनों टेंट सिटी में हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन और आवास की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आवासीय व्यवस्था के तहत मणि पर्वत के पास तैयार किए गए तीर्थ क्षेत्र पुरम टेंट सिटी में 8 हजार बिस्तर श्रृद्धालुओं के सोने के लिए हैं।

पूरे परिसर को छह क्षेत्र में बांटा गया है। छावनी के योग केंद्र टेंट सिटी और कारसेवक पुरम की टेंट सिटी में भी आवास और भोजन की व्यवस्था पूर्ण हो गई है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेंट सिटी का निरीक्षण कर सभी तरह की व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी।

अयोध्या की टेंट सिटी में खुल गए 5 भोजनालय

तीर्थ क्षेत्र पुरम में पांच भोजनालय शुरू हो गए हैं। इसमें लगभग 2000 भक्त लोगों का भोजन रोज बन रहा है। यहां का 10 बेड वाला अस्पताल भी 20 डाक्टरों के साथ चिकित्सा व्यवस्था दे रहा है। कई डाक्टर रिजर्व में रखे गए हैं।

विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री और टेंट सिटी की आवास योजना के प्रभारी कोटेश्वर शर्मा ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र द्वारा बसाई गई तीनों टेंट सिटी में सभी तरह की सुविधाएं जुटा ली गई हैं।

तीर्थ क्षेत्र पुरम में 300 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दोपहिया वाहनों की भी पार्किंग बनाई गई है। छावनी योग केंद्र की टेंट सिटी के प्रभारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद मनोज हैं। यहां की व्यवस्था में दर्शन, महेश, डा.परमानंद, रनदीप पोखरिया, धनंजय कुलदीप रावल, ब्रजेशानंद, राम मिलन, पंकज आदि लगे हैं। कारसेवक पुरम की टेंट सिटी भी आगंतुकों की अगवानी को तैयार है।

Related Articles

Back to top button