भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली में नारी शक्ति वंदन दौड़ का किया आयोजन, वीरेन्द्र सचदेवा बोले महिला शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में नारी शक्ति वंदन दौड़ कार्यक्रम (Nari Shakti Vandan Marathon) का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत शाहदरा जिले के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने महिलाओं के इस दौड़ में भाग लेकर सभी का हौसला बढ़ाया।

सोमवार को विभिन्न स्थानों पर हुई शक्तिवंदन दौड़ में मुख्य रुप से भाजपा सांसद प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज एवं प्रवीण खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह एवं लता गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्षा ऋचा पांडेय मिश्रा, प्रदेश मंत्री सोना कुमारी एवं मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज, सरिता तोमर एवं वैशाली पोद्दार आदि भी उपस्थित रहे।

यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पेल्स में आयोजित दौड़ में सभी को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 सालों में महिला शक्ति को जो बढ़ावा दिया है, वह अदभूत है क्योंकि जब हम 26 जनवरी की परेड देखते हैं और इस बार के कार्यक्रम में 70 फीसदी महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि 2014 में आर्मड फोर्स में महिला अधिकारी सिर्फ 3000 थी जो आज 10000 से अधिक हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया मोमेंट शुरु कर देश के युवाओं को एक नया आयाम दिया है। साल 2013-14 में जो स्पोर्ट्स का बजट 700 करोड़ था वह आज बढ़कर 3400 करोड़ रुपये हो गया है जो इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार खेल को लेकर प्रतिबद्ध है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून लाकर महिलाओं को नये अवसर दिये और मोदी जी की महिला सशक्तिकरण नीति का परिणाम है की आज महिला शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।

Related Articles

Back to top button