होने वाली है बहुत भारी भरकम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानिए किन किन राज्यों के लिए दी गयी है चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी पंजाब में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में 204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली, मध्यप्रदेश के लिए भी भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने वर्षा वाले क्षेत्रों में बाढ़ और चट्टान खिसकने की आशंका भी व्यक्त की है।

ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सोमवार 10 जुलाई के लिए दिल्ली के सभी विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गयी है। हालांकि शिक्षकों के लिए छुट्टी जारी नहीं हुई है।

राजधानी दिल्ली में इस महीने आठ और नौ जुलाई के बीच तीसरी बार एक ही दिन में सर्वाधिक वर्षा हुई। इस दिन 1958 की जुलाई के बाद एक ही दिन में सबसे अधिक वर्षा हुई।

Related Articles

Back to top button