Odisha Train Accident: प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताया, रेल मंत्री ओडिसा रवाना, सीएम पटनायक ने बचाव कार्यों के लिए बनाई बड़ी टीम

दिल्ली, संगीता श्री। ओडिसा के रेल हादसे में मृतकों की संख्या अब 100 तक पहुँचने की खबर आ रही हैं। वहीं घायलों की संख्या भी अब 600 बताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस रेल हादसे पर दुख जताने के साथ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से बात की है। रेल मंत्री ओडिसा के दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

दुर्घटना के पश्चात बचाव कार्य के लिए विभिन्न टीम मौके पर पहुँच चुकी हैं। जिनमें ओडिसा सरकार, रेल विभाग ओडीआरएफ और एनडीआरएफ और वायु सेना की टीम भी शामिल हैं।

ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के मुख्य सचिव प्रदीप जेना के नेतृत्व में बचाव कार्यों के लिए बड़ी टीम बनाई है। साथ ही राज्य की राजस्व मंत्री प्रमिला मलिक और विशेष राहत आयुक्त सत्यव्रत साहू को भी मौका स्थल पर भेज दिया है। स्वयं पटनायक भी शनिवार सुबह भी दुर्घटना स्थल पर जाएंगे।

उधर सभी मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए और सभी घायलों को 2-2 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा भी की गयी है।

इस रेल दुर्घटना के कारण जहां कुछ ट्रेन रद्द कर डी गयी हैं, वहाँ कुछ ट्रेन के रूट में परिवर्तन कर दिया है।

उधर इस रेल हादसे को देखते हुए पीएम मोदी ने शनिवार को गोवा से मुंबई के बीच शुरू हो रही ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस के उदघाटन समारोह को फिलहाल रद्द कर दिया है। पीएम मोदी 3 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस से हरी झंडी दिखाकर गोवा को पहली वंदे भारत का तोहफा देने वाले थे। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का भी शनिवार को गोवा जाने का कार्यक्रम था।

 

 

Related Articles

Back to top button