देश के इन राज्यों में 3 दिनों तक होने वाली हैं बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार से रविवार तक उत्तरी भारत में छिटपुट से लेकर हल्की वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने कहा है कि असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के विभिन्‍न इलाकों में शुक्रवार तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शनिवार तक सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों तक 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इस बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button