International Women’s Day 2023: महिला दिवस पर क्या कहती हैं टीवी अभिनेत्रियाँ

दुनियाभर में हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को लेकर समर्पित है। महिला सशक्तिकरण पर टीवी अभिनेत्रियाँ क्या विचार रखती हैं, पढ़िये आगे की खबर।

स्टार भारत के ‘आशाओं का सवेरा धीरे धीरे से’ की मुख्य अभिनेत्री रीना कपूर उर्फ भावना ने कहा, “महिला दिवस वास्तव में मेरे लिए सार्थक है क्योंकि मैं एक कामकाजी, स्वतंत्र महिला हूं और क्योंकि मैं एक महिला हूं। मैं इस बात से प्रेरित हूं कि कैसे महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में विकसित और सफल हो रही हैं क्योंकि वे अपने पैरों पर खड़े होने और समाज में खुद के लिए  जगह बनाने का सतत प्रयास कर रही हैं। मैं सभी समुदायों की महिलाओं को अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने और व्यक्तिगत रूप से विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगी और मैं सभी को महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं।”

स्टार भारत के ‘ना उम्र की सीमा हो’ की दीपशिखा नागपाल उर्फ सत्यवती रायचंद कहती हैं, “महिलाओं के बिना दुनिया अधूरी है, इसलिए हमें सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, चाहे वे मां हो, बेटी हों या पत्नी। हमें सिर्फ 8 मार्च को ही नहीं  बल्कि रोजाना भी महिलाओं के प्रति अपने प्यार और सम्मान का इज़हार करना चाहिए। प्रत्येक पुरुष और महिला को नारीत्व की सराहना करनी चाहिए क्योंकि वे हमारे जीवन में इतना विशेष योगदान देते हैं और उन्हें अपनी शक्ति की स्थिति का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए या अपनी गरिमा को कम नहीं करना चाहिए बल्कि समानता बनाए रखना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि समाज में हर महिला अपना और अन्य महिलाओं का सम्मान करती हैं। इसलिए मैं हर बेटी, मां और पत्नी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देना चाहती हूं।”

शेमारू उमंग के शो ‘क्योंकि तुम ही हो’ में काव्या का किरदार निभाने वाली प्रियंका धवले इस महिला दिवस पर बात करते हुए कहती हैं,”मुझे लगता है कि महिला दिवस वास्तव में महत्वपूर्ण है क्योंकि मेरा मानना है कि महिलाओं में अद्वितीय गुण होते हैं और वे बहुत मजबूत होती हैं। मेरी मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं क्योंकि वह हमेशा कठिन परिस्थितियों को वास्तव में बहुत अच्छी तरह से संभालने में सक्षम रही हैं। वह भी मेरे लिए एक बहुत बड़ा सहारा रही हैं, जिसने एक महिला के रूप में सशक्त बनने में मेरी मदद की है। लेकिन बात केवल एक दिन महिलाओं के दिन का उत्सव मनाने को लेकर नहीं है – हमें हर दिन महिलाओं की सराहना और सम्मान करना चाहिए। हमें लिंग आधारित भेदभाव से छुटकारा पाने और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है कि सभी को समान अवसर और वेतन मिले, चाहे वे किसी भी लिंग के हों।”

शेमारू उमंग के शो राज़ महल – डाकिनी का रहस्य शो की अभिनेत्री नेहा हरसोरा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए अपनी योजनाओं को साझा करते हुए बताया, ”एक समाज के रूप में, हम एक ऐसी संस्कृति बनाने की दिशा में प्रगति कर रहे हैं जहां महिलाओं को उनके पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जीवन में उचित व्यवहार किया जाता है। हालाँकि, अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ दहेज माँगने की प्रथा अभी भी प्रचलित है। लोगों को इस बारे में शिक्षित करना महत्वपूर्ण है कि यह प्रथा गलत क्यों है। हमारे समाज के विकसित होने के लिए, महिलाओं को शिक्षित और स्वतंत्र होना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए, मैंने अपनी माँ और बहन के साथ रात को डिनर जाउंगी और हम एक साथ अच्छा समय बिताएंगे।”

Related Articles

Back to top button