दिल्ली में आज तेज़ वर्षा होने की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली,पुनर्वास न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और मौसम की गतिविधियों में तीव्र बदलाव को देखते हुए लोगों से तैयार रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने कहा है कि शहर में तेज हवाएं भी चल सकती है। हालांकि अगले चार-पांच दिनों तक अधिकत्म तापमान में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। रविवार को दिल्ली और गुरुग्राम में हल्की वर्षा हुई। जबकि पूरीी राजधानी क्षेत्र में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रही।

Related Articles

Back to top button