Election Results 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत, रुझानों में दिखा पीएम मोदी का जलवा

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना चारों राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना यूं तो अभी चल रही है। लेकिन चुनावों के रुझानों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल चुकी है।

ताज़ा रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा को 166 सीट, काँग्रेस को 61 सीट मिलती दिख रही है। तो राजस्थान में भाजपा को 109 सीट, काँग्रेस को 72 सीट और छत्तीसगढ़ में भाजपा को 53 सीट, काँग्रेस को 34 सीट मिल रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान बुधनी निर्वाचन क्षेत्र से 13 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कमलनाथ, जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह भी आगे हैं।

राजस्थान में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौर जोटवाड़ा विधानसभा सीट पर आगे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सरदारपुरा निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभा सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में पाटन सीट पर भाजपा के विजय बघेल से आगे चल रहे हैं। राज्य के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल सहित 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह राजनंदगांव सीट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के टीएस सिहं देव अंबिकापुर सीट पर आगे चल रहे हैं। रामनुजगंज से कुंकरी से भाजपा के विष्‍णुदेव शाही आगे चल रहे हैं।

वहीं, तेलंगाना में सभी 119 विधानसभा सीटों के रूझान आ गये हैं। कांग्रेस 69 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटों पर बढ़त बना रखी है। भारत राष्ट्र समिति 38 सीट पर आगे चल रही है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने भी 3 सीट पर बढ़त ले रखी है। अन्‍य ने एक सीट पर बढ़त बना रखी है।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव गजवेल सीट पर आगे चल रहे हैं। कोंडगल सीट से ए. रेवंत रेड्डी आगे चल रहे हैं। करीमनगर से भाजपा के बंदी संजय कुमार पीछे चल रहे हैं। जुबली हिल्स से कांग्रेस के मो. अजहरुद्दीन आगे चल रहे हैं। चंद्रयान गुट्टा सीट से एआईएमआईएम के अकबरुद्दीन ओवैसी आगे चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button