Delhi NCR Earthquake: भूकंप के देर तक तेज झटकों से धरती हिली

आज रात 10.18 के आसपास भूकंप के तेज झटकों  से धरती बुरी तरह हिल गयी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर तक भूकंप के झटके इतनी देर तक चले कि लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए। घरों में छत पर लटके पंखे ज़ोर ज़ोर से झूलने लगे। कुर्सियां, पलंग हिलने लगे।

दिल्ली के निकट नोएडा, गाजियाबाद,फरीदाबाद और  गुरुग्राम  में भी काफी तेज झटके महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप की तीव्रता  रैक्टर पैमाने पर 6.8  तक बताई जा रही है।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। जबकि इसका असर पाकिस्तान, चीन और तजाकिस्तान तक होने का समाचार है।

इधर पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में एक बिल्डिंग के झुकने का समाचार भी है। हालांकि अभी तक जान माल के बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

 

Related Articles

Back to top button