हिमाचल प्रदेश में मौसम में आया बदलाव, बर्फबारी के कारण तापमान में आई गिरावट, शीत ऋतु की शुरुआत

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात जारी है।

शिमला जिले में नारकंडा के पास हाटू पीक, मंडी जिले में शिकारी देवी और सिरमौर जिले में चूड़धार बर्फ की चादर के रूप में परिवर्तित हो गए हैं और रोहतांग दर्रे में भी हिमपात हुआ है। दारचा और सरचू में बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग बाधित हो गया है।

सोमवार सुबह से राजधानी शिमला समेत प्रदेश के मैदानी और मध्य क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। तूफान के कारण कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति में बाधा पड़ी है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है और पूरे प्रदेश में शीत ऋतु की शुरुआत हो गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक केलांग, कल्पा और डलहौजी में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान एक दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने केरल के कोल्लम, पथानामथिट्टा (Pathanamthitta), अलाप्पुझा और इडुक्की जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन इलाकों में बहुत तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इन जिलों के अलावा राज्य के शेष अन्य सभी जिलों में भी विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

केरल के अलावा लक्षद्वीप में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार केरल और लक्षद्वीप में 45 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे केरल और लक्षद्वीप के तटों के पास समुद्र में न जाएं।

मौसम विभाग ने आज राज्य में तेज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने बुधवार तक राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में तूफान के साथ वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button