दिल्ली में भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए 8 विस्थापित केंद्र स्थापित किए

नई दिल्ली, 11 जुलाई। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दिल्ली में 8 स्थानों पर बाढ़ राहत शिविर एवं भोजन व्यवस्था कैंप का उद्घाटन किया।

दिल्ली भाजपा ने ये राहत केंद्र, यमुना बाजार, सभापुर, घोण्डा तीसरा पुश्ता, गांधी नगर लोहा पुल, अक्षरधाम काॅमनवेल्थ विलेज के पास, मयूर विहार-1 मेट्रो के सामने, मयूर विहार एक्सटेंशन, यमुना खादर में पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्थापित किए हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, जिलाध्यक्ष चांदनी चौक कुलदीप सिंह, शाहदरा लता गुप्ता, नवीन शाहदरा मनोज त्यागी एवं उत्तर पूर्व मोहन गोयल, विधायक अनिल वाजपेयी एवं अजय महावर पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

वीरेंद्र सचदेवा ने उद्घाटन के दौरान बताया कि यह खेदपूर्ण है कि दिल्ली सरकार ने यमुना खादर से बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों के रहने के लिये कहीं भी व्यवस्थित कैंपों की स्थापना नहीं की है। भाजपा मानवीयता में यकीन करती है और उसी भावना से बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिये आठ स्थानों पर राहत एवं भोजन कैम्पों का आयोजन किया है और यह कैम्प जब तक आवश्यक होगा तब तक चलाये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button