बांसुरी स्वराज ने आतिशी को दिखाया आईना, बोलीं खुद को ऑक्सफोर्ड से पढ़ा बताती हैं लेकिन उन्हें बैराज और डैम का अंतर नहीं पता

  • प्रदीप सरदाना 

   वरिष्ठ पत्रकार 

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की उभरती नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने भी, दिल्ली के जलमग्न होने पर केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने रविवार को, केजरीवाल सरकार पर झूठ फैलाकर अपने निक्कमेपन को छुपाने का आरोप तो लगाया ही। साथ ही दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी (Atishi) को भी आईना दिखाने में देर नहीं की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने गत मार्च में ही, बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) को दिल्ली भाजपा लीगल सैल का सह-संयोजक बनाया है।

बांसुरी कहती हैं कि केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी (Atishi) खुद को ऑक्सफोर्ड (Oxford) से पढ़ी हुई बताती हैं। जबकि इतनी पढ़ाई के बावजूद उनके बयान से यह लगता है कि उन्हें बैराज और डैम के बीच में अंतर नहीं पता है।

‘’आतिशी (Atishi) बताने की कोशिश कर रही हैं कि हथनीकुंड (Hathni Kund) दिल्ली के लिए अभिशाप है। जबकि हकीकत यह है कि दिल्ली की 60 फीसदी पानी की अपूर्ति हथनीकुंड से होती है। हथनीकुंड (Hathni Kund) में लगे दो कैनाल ईस्टर्न जिससे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की ओर पानी जाता है और वेस्टर्न जिससे पानी हरियाणा (Haryana) और दिल्ली (Delhi) की ओर आता है। ईस्टर्न कनाल से अधिकतम पानी जाने की क्षमता 4000 से 6000 क्यूसेक है और वेस्टर्न कनाल से 15000 से 18000 क्यूसेक पानी जा सकता है।‘’

बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) आगे कहती हैं- ‘’सेंट्रल वाटर पॉल्यूशन गाइडलाइन्स के अनुसार अगर एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी आता है तो उस पानी को नदी में छोड़ना अनिवार्य है। हरियाणा सरकार (Haryana Government) यही कर रही है। सन 2013 में 8 लाख क्यूसेक पानी और 2019 में 8.28 क्यूसेक पानी दिल्ली (Delhi) में छोड़ा गया था। लेकिन उस वक्त कोई बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी। लेकिन इस बार मात्र 3.5 लाख क्यूसेक पानी ही छोड़ने से पूरी दिल्ली में जल प्रलय आ गई। इसका कारण है कि केजरीवाल सरकार ने सारा का सारा पैसा अपने भ्रष्टाचार और प्रचार में उड़ा दिया।

बांसुरी स्वाराज (Bansuri Swaraj) यह भी कहती हैं कि 2010  के आसपास नालों में बनाए गए रिवर्स फ्लो वॉल जो बैक फ्लो को रोकता है, उसकी केजरीवाल सरकार ने कभी मरम्मत ही नहीं कराई। जिससे उसके टूट जाने से सारा का सारा पानी रिवर्स बैक हो गया और शहर का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया।

Related Articles

Back to top button