Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को आई देश की याद

संगीता श्री। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की गिनती कभी हिन्दी सिनेमा की शिखर की 5 नायिकाओं में होती थी। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अंदाज़, ऐतराज, फैशन, सात खून माफ, व्हाट्स यूअर राशि, मुझसे शादी करोगी, दोस्ताना, कमीने और बर्फी जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार भी जीते, तो फ़िल्मकारों का भरोसा भी।

लेकिन कभी देसी गर्ल (Desi Girl) और कभी पीसी के रूप में मशहूर प्रियंका (Priyanka Chopra) ने कुछ बरस पहले देसी फिल्मों की जगह विदेशी फिल्मों और टीवी सीरीज को ज्यादा अहमियत देना शुरू कर दिया था। निक जोनस (Nick Jonas) से शादी के बाद तो वह भारत में कभी कभार ही आती हैं। हाँ वह भारतीय सिनेमा में मराठी और भोजपुरी सहित फिल्मों का निर्माण जरूर करती रहीं।

इधर अब इस देसी गर्ल (Desi Girl) को फिर से अपने देश में ज्यादा काम करने की योजना बना रही है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत आयीं तो राम लला (Ram Lala) के दर्शन करने अयोध्या (Ayodhya) पहुंची। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने पति निक (Nick Jonas), बेटी मालती (Malti Marie Chopra Jonas) और माँ मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के साथ राम मंदिर (Ram Mandir) के दर्शन कर अपनी खुशी ज़ाहिर की। साथ ही अपनी कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।

इसके बाद मुंबई पहुँचकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फ़िल्मकार संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) से भी मिलीं और फिल्मों से जुड़े कुछ अन्य व्यक्तियों से भी। सूत्र बताते हैं प्रियंका ‘बाजीराव मस्तानी’ (Bajirao Mastani) के बाद एक बार फिर भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ एक पीरियड ड्रामा फिल्म कर सकती हैं। साथ ही वह अपने प्रॉडक्शन से 4 फिल्में बनाने और कुछ और फिल्मों में काम करने के लिए भी उत्सुक हैं।

यह भी पढ़ें- Crew Film: एक जगह जब जमा हों तीनों करीना, कृति और तब्बू

Related Articles

Back to top button