Odisha Train Accident: ओडिशा रेल दुर्घटना के बाद कर दिया पीएम मोदी ने ऐलान, कहा “जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा, मिलेगी सख्त से सख्त सजा”

दिल्ली, पुनर्वास न्यूज़ डेस्क। Odisha Train Accident: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा के बालासोर में पहुँचें। यहाँ उन्होंने शुक्रवार हुए भीषण रेल दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। यहाँ उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कटक के अस्पतालों में जाकर हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात की।

पीएम मोदी ने दूरदर्शन से बात करते हुए कहा “यह घटना सरकार के लिए काफी गंभीर है। हर प्रकार की जांच के आदेश दिये गए हैं। और जो भी दोषी पाया जाएगा उसको सख्त से सख्त सजा हो। उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा “इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हम प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं उन सभी की सराहना करता हूं जो चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, जमीन पर हैं और राहत कार्य में मदद कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “अनेक राज्यों के यात्रियों ने इस यात्रा में कुछ न कुछ गंवाया है। यह बहुत बड़ा दर्दनाक मन को विचलित करने वाला हादसा है। रेलवे ट्रैक बहाली की दिशा में काम कर रहा है। मैंने घायल पीड़ितों से मुलाकात की। सरकार घायलों के इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हादसे से प्रभावित सभी लोगों की हर जरूरत मदद करेगी।”

 

 

Related Articles

Back to top button