Lok Sabha Elections 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में बुजुर्ग निभाएंगे बड़ी ज़िम्मेदारी, 100 वर्ष से अधिक के 42,226 मतदाता आ सकते हैं बूथ पर

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। आज देश के 13 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। लेकिन बड़ी बात यह है कि शुक्रवार (26 अप्रैल, 2024) को दूसरे चरण के मतदान में 100 वर्ष से अधिक की आयु के मतदाता भी बेहद बड़ी संख्या में भाग लेने जा रहे हैं।

100 वर्ष से अधिक के 42,226 मतदाता आएंगे

दूसरे चरण के लिए 85+वर्ष के 14.78 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता, 100 वर्ष से अधिक के 42,226 मतदाता और 14.7 लाख दिव्‍यांग मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। वैकल्पिक होम वोटिंग सुविधा को पहले से ही जबरदस्त सराहना और प्रतिक्रिया मिल रही है।

बता दें कि दूसरे चरण में 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारी 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 15.88 करोड़ से अधिक मतदाताओं का स्वागत करेंगे। मतदाताओं में 8.08 करोड़ पुरुष शामिल हैं; 7.8 करोड़ महिला और 5929 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 34.8 लाख पहली बार मतदाता अपना वोट डालेंगे। इसके अतिरिक्त, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.28 करोड़ युवा मतदाता हैं। 1202 उम्मीदवार (पुरुष- 1098; महिला – 102; ट्रांसजेंडर- 02) मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 Voting: दूसरे चरण में मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक त्रिपुरा में हुआ सबसे अधिक मतदान, महाराष्ट्र रहा पीछे

 

Related Articles

Back to top button