उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ इन राज्यों में भी हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी, बिजली गिरने और तेज वर्षा की सम्भावना व्यक्त की है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ भागों के साथ-साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी तेज बारिश होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने पर उत्तरी और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

गुजरात के अधिकांश भागों में तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने और बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। सुरेन्द्र नगर जिले के चूड़ा में सबसे अधिक चार इंच वर्षा रिकार्ड हुई है। राज्य के कई स्थानों पर बिजली गिरने से 16 लोगों की मृत्यु हो गयी। राज्य में बे-मौसम बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुँचा है।

Related Articles

Back to top button