हमें दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी अति आत्मविश्वास का शिकार नहीं होना है- मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार 6 अप्रैल को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से मुक्त कराने के उद्देश्य से कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा के 44वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा ‘पहले से ही कहा जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता। हमें दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी अति आत्मविश्वास का शिकार नहीं होना है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमें चुनाव जीतने तक सीमित नहीं रहना है। कोटि-कोटि जनों के दिलों को जीतना हमारा मकसद है।’

अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस सहित विभिन्न दलों द्वारा लगाए गए आरोपों का जिक्र किए बिना प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज वे इतने हताश हो गए हैं कि उन्होंने खुलेआम यह कहना शुरू कर दिया है कि ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’।’ उन्होंने कहा कि गरीबों, आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों और महिलाओं सहित अन्य लोगों का समर्थन ‘कमल’ की रक्षा करता रहेगा और इसे खिलने में मदद जारी रखेगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘हमें हर चुनाव उसी तरह लड़ना है जैसे हम 80 के दशक से अभी तक लड़ते आए हैं।’ इस अवसर पर मोदी ने भगवान हनुमान और भाजपा के बीच समानताएं बताईं और कहा कि पार्टी नि:स्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास करती है। गौर हो कि पार्टी ने अपने स्थापना दिवस से 14 अप्रैल को, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर बीआर अंबेडकर की जयंती तक, विशेष सप्ताह मनाने का फैसला किया है। 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो सीट ही जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में उत्कर्ष पर पहुंची भाजपा – नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह खुशी और गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पार्टी अपने उत्कर्ष पर पहुंची है लेकिन फिर भी समय बैठने का नहीं है। नड्डा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। उन्होंने कहा, ‘आज पार्टी द्वारा 1 लाख 80 हजार शक्ति केंद्रों पर काम किया जा रहा है और 8 लाख 40 हजार बूथों पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है।

 

Related Articles

Back to top button