Sawan 2023: शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब, इस बार सावन दो महीने का, खूब सजा है,झंडेवाला मंदिर, 8 सोमवार तक चलेगा जलाभिषेक महोत्सव

  • स्तुति सरदाना

आज से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो गया । सावन को भगवान शिव का सबसे प्रिय माह कहा जाता है। इसीलिए सावन में भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है। सावन के पहले दिन देश विदेश में बने शिव मंदिरों में बम बम भोले और हर हर महादेव के स्वर गूंज रहे हैं। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में तो भक्तों का विशाल मेला लगा है। भक्तों का सैलाब ऐसा है कि वहां पैर रखने की जगह भी मुश्किल से मिल रही है।

इधर दिल्ली के सुप्रसिद्ध झंडेवाला देवी मंदिर में भी शिव भक्तों की सुबह से लंबी लंबी कतार लगी हैं। मंदिर में पूरे सावन के दौरान सुबह जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है। आज मंगलवार 4 जुलाई को पहले दिन भी भगवान शंकर के यहां 5 जलाभिषेक (रूद्राभिषेक) सम्पन्न हुए। इस अवसर पर झंडेवाला मंदिर को फूलों से इतनी खूबसूरती से सजाया है कि सजावट देखते ही बनती है।

जलाभिषेक का यह क्रम 31 अगस्त तक नियमित चलेगा। जिन भक्तों ने अभिषेक बुक किये हैं केवल उन के परिवारों को ही इन अभिषेक में प्रवेश मिलता है। अभी सावन का मलमास चल रहा है, इस के समाप्त होने पर शुध्द सावन मास आरंभ होगा।

असल में इस वर्ष अधिक मास होने के कारण सावन दो महीने का है। इसलिए आने वाले 8 माह तक सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक का विशेष महोत्सव रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button