राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने त्रिपुरा और ओडिशा के नए राज्यपाल किए नियुक्त, जानिए दोनों के नाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने त्रिपुरा और ओडिशा के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ओडिशा के नए राज्यपाल होंगे। रघुवर दास की नियुक्ति निवर्तमान राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल के स्थान पर की गई है।

इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। वे सत्यदेव नारायण आर्या का स्थान लेंगे।

 

Related Articles

Back to top button