Corona Virus का जन्म चीनी लैब में ही हुआ, नयी रिपोर्ट में किया गया दावा
कोरोना वायरस पूरी दुनिया भर में तभाई मचा चुका है। कुछ देशों में अभी भी यह कोहराम मचा रहा है। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से ही हुई थी, इस कारण शुरू से ही चीन पर उंगली उठ रही है। पहले भी कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि चीन की वुहान लैब से ही ये वायरस लीक हुआ था। लेकिन चीन हमेशा इसे नकारता रहा है।
चीन की ना-नुकुर के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने भी इस संबंध में वुहान लैब का दौरा किया था। अब अमेरिकी ऊर्जा विभाग की रिपोर्ट ने पुष्टि कर दी है कि ये वायरस वुहान लैब से ही निकला था।
ऐसे फैला कोरोना वायरस
द वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, नई खुफिया जानकारी के बाद ऊर्जा विभाग ने निष्कर्ष निकाला कि चीन में एक अचानक लैब रिसाव के कारण कोरोना वायरस फैला और इसने भारी तबाही मचाई। इससे पहले ऊर्जा विभाग इसे लेकर तय नहीं कर पा रहा था कि वायरस वाकई चीन की लैब से निकला है। लेकिन डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलीजेंस अवरिल हेन्स के 2021 के एक दस्तावेज से स्थिति बदल गई। इसकी मदद से ऊर्जा विभाग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि वायरस की उत्पत्ति चीन में ही हुई है। इस बारे में जानकारी पांच पेजों में दी गई है।
2019 के आखिर में पहली बार कोरोना वायरस की पुष्टि चीनी शहर वुहान में हुई थी। तभी से चीन पर उंगली उठती रही है। चीन पर पहले भी इस तरह के प्रयोग करने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन चीन ने हर बार इन आरोपों को खारिज किया है। चीन का कहना है कि यह वायरस लैब से नहीं निकला था। पहले यह जानवरों में आया फिर इंसानों में फैला। इस वायरस के चमगादड़ से भी पैदा होने के कयास लगते रहे हैं।
चीन ने जांच में लगाया अड़ंगा
चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जांच की सीमा भी तय की है जिससे इस बात का शक पैदा होता है कि शायद वायरस उसकी एक प्रयोगशाला से लीक हुआ हो। हालांकि, सच्चाई ये है कि वुहान चीन के व्यापक कोरोना वायरस अनुसंधान का केंद्र है। इससे कुछ वैज्ञानिकों और अमेरिकी अधिकारियों को लगता है कि महामारी की शुरुआत यहीं के लैब रिसाव से हुई है।
10 लाख से अधिक अमेरिकियों की मौत
एफबीआई पहले इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि महामारी 2021 में एक लैब रिसाव के कारण फैली थी और वह अभी भी इस पर कायम है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ऊर्जा विभाग और एफबीआई दोनों का कहना है कि एक अनपेक्षित लैब रिसाव कोविड महामारी का सबसे बड़ा संभावित कारण है और वे अलग-अलग कारणों से इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। दस्तावेज बताता है कि कैसे खुफिया अधिकारी क्यों इस बात पर कायम हैं कि कोविड -19 चीन की लैब से ही उभरा। तीन साल पहले शुरू हुई इस महामारी में 10 लाख से अधिक अमेरिकियों की मौत हो गई थी।