Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ली शपथ, पीएम मोदी भी हुए शामिल, समारोह का इंतेजाम शिवराज चौहान ने किया

भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मनोनीत उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को भी शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी भोपाल के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

समारोह में मुख्यमंत्रियों की सूची में उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार शामिल हुए।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के निवर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा शासित राज्यों के अन्य नेता भी शामिल रहे।

बीजेपी की मध्यप्रदेश इकाई के प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा और निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा की थी। शिवराज चौहान ने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री होने के नाते यह देखना उनका कर्तव्य है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां की जाएं।

 

 

Related Articles

Back to top button