चंद्रयान 3 से इसरो रचने जा रहा है इतिहास, आज दोपहर 2.35 पर होगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने तीसरे चंद्रयान मिशन के प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चंद्रयान का प्रक्षेपण आज शुक्रवार 14 जुलाई दोपहर बाद दो बजकर 35 मिनट पर किया जाएगा। गुरुवार एक बजकर पांच मिनट से शुरू हुई उल्टी गिनती सुचारू रूप से चल रही है।

बता दें कि चंद्रयान 3 को ले जाने वाला 642 टन वजन वाला, 43 दशमलव पांच मीटर ऊंचा रॉकेट एलवीएम-तीन, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा।

तीसरे चन्‍द्रयान मिशन के प्रक्षेपण की सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्‍व के लिए महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इस मिशन से मिलने वाली महत्‍वूपर्ण जानकारी विश्‍व स्‍तर पर भविष्‍य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए उपयोगी होगी। इस मिशन से पता चलता है कि भारत वैज्ञानिक क्षेत्र में प्रगति करने के लिए काफी सक्षम है। एल.वी.एम.-3 रॉकेट इस मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Articles

Back to top button