नागेश्वरनाथ महादेव के अभिषेक के लिए लगा तांता

अयोध्या । राम नगरी अयोध्या महाशिवरात्रि पर्व पर शिवमय है। शनिवार सुबह से ही हजारों श्रद्धालु सरयू स्नान कर मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। यहां के पांच प्रमुख मंदिरों में शामिल नागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं।

हनुमानगढ़ी, कनकभवन और रामलला का हो रहा है दर्शन पूजन

रामनगरी में श्रीराम की भव्य मंदिर निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और इसी उत्साह के साथ आज महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हजारों श्रद्धालु श्रद्धा भाव से भोलेनाथ को जलाभिषेक कर रहे हैं। महा शिवरात्रि पर्व पर लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहें हैं। जहां सरयू नदी में स्नान कर जलाभिषेक कर इसके बाद प्रमुख मंदिर हनुमानगढ़ी, कनक भवन व रामलला का भी दर्शन पूजन कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के हैं व्यापक इंतजाम

जिला प्रशासन ने महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या नगर में आने वाले प्रवेश मार्गों को सुबह से ही बंद कर दिया गया है। सुरक्षा बैरियर से किसी भी वाहन को अंदर प्रवेश नहीं मिल रहा है। वहीं मंदिरों तक पहुंच रहे श्रद्धालुओं को लेकर सीसीटीवी विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन ने बताया कि सरयू स्नान घाट और नागेश्वरनाथ मंदिर सहित सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। घाटों पर जल पुलिस लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button