कांग्रेस से इस्तीफ़े के बाद भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण, रह चुके हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार सहित अन्य की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। चव्‍हाण ने सोमवार को कांग्रेस से अलग होने की घोषणा की थी।

चव्हाण ने कहा कि यह दिन उनके नए राजनीतिक करियर की शुरुआत का प्रतीक है। अशोक चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने भोकर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया और नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद भी हैं।

Related Articles

Back to top button