Aditya L1 Launch: ISRO ने आदित्य एल-1 उपग्रह की सफल लॉन्चिंग, सूर्य के अध्ययन का मिशन हुआ शुरू

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने आज शनिवार 2 सितंबर को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी 57 के माध्यम से आदित्य एल-1 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। इसके साथ ही सूर्य के अध्ययन के मिशन की दिशा में भारत ने अपना कदम बढ़ा दिया है।

आदित्य एल-1 चार महीने की अवधि में लैग्रेंज 1 बिंदु पर पहुंच जाएगा जहां सूर्य और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल आकर्षण और प्रतिकर्षण के उन्नत क्षेत्र उत्पन्न करते हैं। आदित्य एल-1 मिशन का उद्देश्य सौर हवाओं और सूर्य के वातावरण का अध्ययन करना है।

इस उपग्रह में प्रकाशमंडल, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों अर्थात कोरोना का निरीक्षण करने के लिए सात पेलोड हैं। इससे कोरोनल हीटिंग की समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी।

आदित्य एल-1 को ले जाने वाला पीएसएलवी सी 57 एक्सएल संस्करण है, जिसमें अधिक मात्रा में ईंधन ले जाने के लिए लंबी स्ट्रैप-ऑन मोटरें हैं। पीएसएलवी-एक्सएल संस्करण का उपयोग 28 सितंबर, 2015 को भारत की पहली अंतरिक्ष खगोल विज्ञान वेधशाला-एस्ट्रोसैट को लॉन्च करने के लिए भी किया गया था।

Related Articles

Back to top button