Pankaj Udhas Death: प्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उधास का हुआ निधन, ‘ग़ज़लें सीधे आत्मा से बात करती थीं’, शोक प्रकट करते हुए बोले पीएम मोदी

प्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी। इस पोस्ट में लिखा है- ‘बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं।’

बताया जा रहा है कि पंकज उधास को कैंसर था। इस कारण पिछले कुछ समय से वह इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। अब आज सोमवार सुबह 11 बजे उन्होंने इसी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार को मुंबई में होगा।

पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया

पंकज उधास के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना शोक प्रकट करते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा “हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं।

उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति।”

अनुराग ठाकुर बोले बीते 4 दशकों में संगीत जगत को समृद्ध किया

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक जताया है। अपने संदेश में अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने बीते चार दशकों में संगीत जगत को समृद्ध किया और संगीत प्रेमियों को गज़लों की कई यादगार और मधुर स्मृतियां दीं। उन्होंने कहा कि उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Back to top button