सत्य नडेला ने की बड़ी घोषणा, Microsoft 2025 तक 20 लाख से अधिक भारतीयों को देगी AI की ट्रेनिंग

माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सत्‍य नडेला ने घोषणा की है कि उनकी कंपनी 2025 तक बीस लाख से अधिक भारतीयों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के कौशल में सक्षम बनाने का प्रशिक्षण देगी।

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) पर भारत और अमेरिका के बीच किए जा रहे सहयोग को लेकर चर्चा की।

भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) एआई देश में सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने में मदद दे सकती है। उन्‍होंने भारत को अधिकतम वृद्धि वाले बाजारों में से एक बताया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विचार व्यक्त करते हुए नडेला ने यह भी कहा कि यह नई सशक्त प्रौद्योगिकी है जिसे विश्व के प्रत्येक भाग में तेजी से प्रचारित किए जाने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button