महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और शिवसेना के वरिष्‍ठ नेता मनोहर जोशी का हुआ निधन

महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और शिवसेना के वरिष्‍ठ नेता मनोहर जोशी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्‍हें दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार को मुम्‍बई के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

86 वर्षीय मनोहर जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री रहे थे। वे वर्ष 2002 से 2004 तक सांसद और लोकसभा अध्‍यक्ष भी रहे थे।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा के पूर्व अध्‍यक्ष और केन्‍द्रीय मंत्री तथा महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री रहे मनोहर जोशी के निधन पर दुख: व्‍यक्‍त किया।

राष्‍ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पर कहा कि मनोहर जोशी एक अनुभवी नेता थे, जिन्‍होंने लोकसभा अध्‍यक्ष और महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्‍होंने कहा कि अपने सार्वजनिक जीवन में मनोहर जोशी ने खुद को लोगों का प्रिय बनाया और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर नेताओं का आदर-सत्‍कार किया।

Related Articles

Back to top button