World Heart Day 2023: विश्व हृदय दिवस पर जानिए क्या है इस वर्ष की थीम

आज विश्व हृदय दिवस है। यह दिवस प्रतिवर्ष 29 सितंबर को हृदय रोगों की रोकथाम और उनके वैश्विक प्रभाव के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

1972 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में स्थापित एक गैर-सरकारी संगठन, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संघ (WHO), ने विश्व हृदय दिवस की शुरुआत की थी। इस वर्ष का विषय है – “Use Heart, Know Heart”

विश्व हृदय दिवस लोगों को हृदय रोगों -सीवीडीकी रोकथाम के बारे में जानकारी देता है। यह तंबाकू सेवन के दुष्‍प्रभावों, अस्वास्थ्यकर आहार और शारीरिक निष्क्रियता के जोखिमों पर प्रकाश डालता है। इनके कारण हृदय रोग से लगभग 80 प्रतिशत लोगों की असामयिक मृत्‍यु हो जाती है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संघ, स्वस्थ हृदय की जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है, जिसे वह एक मौलिक मानव अधिकार मानता है।

Related Articles

Back to top button