Weather Report: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी से अभी नहीं मिलने वाली है राहत, जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

राजधानी दिल्‍ली में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्‍ली में सुबह तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बुधवार दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्‍तर रेलवे के अनुसार कोहरे के कारण दिल्‍ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी राजस्‍थान में गुरुवार को कुछ हिस्‍सों में शीत लहर चलेगी। दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और राजस्‍थान में भी शुक्रवार तक ठंड का प्रकोप रहेगा।

जम्‍मू, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी शनिवार तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

जम्‍मू-कश्‍मीर राज्य के जम्‍मू डिवीजन और हिमाचल प्रदेश में भी कुछ स्‍थानों पर घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि लक्षद्वीप और केरल में गुरुवार तक तथा दक्षिण तमिलनाडु में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button