TATA IPL 2023: आज खेले जाएंगे 2 मैच, कोलकाता-गुजरात और दिल्ली-हैदराबाद के बीच होंगे मुक़ाबले
आईपीएल क्रिकेट में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता का एक अन्य मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से होगा।
शुक्रवार रात पंजाब के मोहाली में लखनऊ सुपर जायंटस ने पंजाब किंग्स को हरा दिया। लखनऊ सुपर जायंटस के मार्कस स्टोइनिस को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मार्कस ने 40 गेंदों में 72 रन बनाए थे।