Seva Bharati: ‘सेवा भारती’ ने 31 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराके सभी को दी एक अद्धभुत खुशी

संगीता श्री। हाल ही में सेवा भारती (Seva Bharati) संस्था ने यमुनापार दिल्ली के 4 जिलों में 31 सामूहिक विवाह कराके एक बार फिर अच्छी मिसाल पेश की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की संस्था ‘सेवा भारती’ पिछले कई बरसों से आर्थिक रूप से अभावग्रस्त परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का सराहनीय कार्य कर रही है।

इन सामूहिक विवाहों में पिछले दिनों 31 जोड़ों का विवाह कराया गया। जिनमें  शाहदरा जिले से  8, मयूर विहार जिले से 9 और गांधीनगर तथा इंद्रप्रस्थ जिले से 7-7 कन्याओं के विवाह कराये गए। सभी 31 जोड़ों की शादी कराने के साथ उन्हें घर बसाने का आवश्यक सामान भी उपहार स्वरूप दिया गया।

सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष विनोद बंसल, यमुनापार के प्रतिष्ठित नागरिक होने के साथ प्रसिद्द समाज सेवक हैं। श्री बंसल बताते हैं- ‘’ये विवाह कार्यक्रम तो बहुत अच्छे से सम्पन्न हुआ ही। साथ ही हमारी संस्था सामूहिक विवाहों के अलावा बहुत से सेवा प्रकल्प वर्ष भर आयोजित करती रहती है। जिनमें बाल पाठशाला, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, सौंदर्य प्रशिक्षण केंद्र, मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र इलेक्ट्रॉनिक आइटम रिपेयरिंग प्रशिक्षण आदि शामिल हैं।  हमारा उद्देश्य है कि निर्धन, अभावग्रस्त परिवारों के बच्चों को विभिन्न प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जाये।‘’

समारोह में 600 व्यक्ति हुए शामिल

इस सामूहिक विवाह में लगभग 300 बराती और 300 अन्य अतिथि एवं दानदाता शामिल हुए। सामूहिक विवाह विभाग संयोजक राजेंद्र सोलंकी, जिला अध्यक्ष  शांतिलाल डागा, उपाध्यक्ष राजीव सारस्वत, विभाग मंत्री राजश्री आहूजा,जिला मंत्री शुकदेव भारद्वाज, सहमंत्री विनीता गुप्ता और कोषाध्यक्ष नरेश डुडेजा ने सभी दान दाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, सभी भविष्य में भी संस्थान के विभिन्न क्रिया कलापों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

 महिला मंडल की भी रही बड़ी भागीदारी

शाहदरा जिले के सैनी एंक्लेव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में लोगों का उत्साह और वहाँ के अच्छे प्रबंध देखते ही बनते थे। समारोह को सफल बनाने में महिला मंडल के विभिन्न सदस्यों की भी बड़ी भागीदारी रही। जिनमें संगीता अरोड़ा, हेमा शर्मा, निर्मल गुप्ता, पूजा बंसल, मधुर बंसल, रीना सचदेवा, रीता छावछरिया, रेणु जैन, लता बंसल, संगीता आंचलिया और प्रेमवती के नाम उल्लेखनीय हैं।

सेवा भारती पूर्वी विभाग के अध्यक्ष विनोद बंसल बताते हैं-‘’ये सारा काम एक अच्छी टीम वर्क के कारण ही संभव है। मुझे खुशी है टीम में मेरे साथी विनोद अग्रवाल,शारदा प्रसाद, राजश्री आहूजा, विनोद जैन, केडीपी यादव, रुचि अग्रवाल, सुरेश गुप्ता और नीतू शर्मा के साथ शकुंतला उपाध्याय, सुमन गुप्ता, भारती बंसल, माधुरी, रामकरण, महेश राजपूत और आनंद कांडपाल आदि के कारण ही यह सामाजिक और मांगलिक कार्य संभव हो सका।‘’

सभी जिलों की रही अहम भूमिका

उधर मयूर विहार जिले के अध्यक्ष तरुण राय के साथ स्नेह लता, प्रीति शर्मा और लक्ष्मीनिवास पांडे ने सार्वजनिक सामूहिक विवाह को भली भांति सम्पन्न कराया। तो इंद्रप्रस्थ जिले में अध्यक्ष अखिलकुमार सिंह के साथ हेमलता उपाध्याय, बिसन सिंह और राधा अधिकारी ने तथा गांधी नगर जिले में अध्यक्ष विजय अग्रवाल के साथ सविता रोहतगी और निर्मल जैन की इस कार्य को अच्छे से कराने में अहम भूमिका रही।

इस मौके पर कन्या और वर पक्ष के परिवारों के कई सदस्यों ने सेवा भारती (Seva Bharati) संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था के सहयोग से हे यह मुश्किल कार्य आसान होने के साथ अच्छे से हो गया।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Holi: रामलला की पहली होली होगी खास, वैज्ञानिकों ने फूलों से बनाया विशेष हर्बल गुलाल, जानिए कैसे होली खेलेंगे रामलला

Related Articles

Back to top button