अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP की हाय तौबा, वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- चोर मचाए शोर

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मंत्री गोपाल राय हों या आतिशी सब एक राजनीतिक राग अलाप रहे हैं की लोकतंत्र मे जनता सरकार को चुनती है और भाजपा केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है, यह अलाप एक राजनीतिक ड्रामे के आलावा कुछ नही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की निस्संदेह लोकतंत्र में जनता सरकार चुनती है सरकार को हटाती है पर जनता जिस सरकार को चुनती है उसे भ्रष्टाचार की छूट नही देती है। सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती ना कि जनता को लूटने को होती है।

सचदेवा ने कहा है की गोपाल राय की शुक्रवार को प्रदर्शन की घोषणा एक प्रसिद्ध फिल्म का नाम याद दिलाता है -चोर मचाये शोर।

Related Articles

Back to top button