Republic Day 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र को किया संबोधन, राम मंदिर पर बोलीं यह बड़ी बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को अपने संबोधन में कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान दुनिया को वैश्विक पर्यावरण संकट से बाहर निकलने का मार्ग खोजने में सहायता कर सकता है।

राष्ट्रपति ने भारत के ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को प्रोत्साहन देने और वैश्विक जलवायु कार्रवाई में नेतृत्व करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण के लिए क्रांतिकारी साबित होगा।

आर्थिक विकास पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की विकास दर बढ़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आर्थिक विकास में भारत का यह असाधारण प्रदर्शन वर्ष 2024 और उसके बाद भी जारी रहेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर एक भव्य और दिव्य स्थान है। यह मंदिर लोगों की आस्था और न्यायिक प्रक्रिया में दृढ विश्वास की अभिव्यक्ति है।

Related Articles

Back to top button