Ram Mandir: अयोध्या में राम लला अब सिल्क की जगह पहनेंगे सूती कपड़े, श्रीराम ट्रस्ट का नया फैसला, 2 से 3 लाख भक्त कर रहे हैं रोज दर्शन

अयोध्या, कपिल देव सिंह। राम नगरी अयोध्या धाम में 22 जनवरी को भगवान राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन लगभग दो से तीन लाख श्रद्धालु प्रभु राम लला का दर्शन कर रहे हैं।

बढ़ती गर्मी को देख राम लला को पहनाएँ सूती कपड़े 

इधर मौसम में गर्मी का असर बढ़ते देख बीते शनिवार को प्रभु श्रीराम की मूर्ति को पहली बार सूती कपड़ा पहनाया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) ने फैसला लिया है कि बढ़ते हुए तापमान के कारण अब प्रभु श्रीराम को आरामदायक सूती कपड़े पहनाए जाएंगे। मलमल के कपड़े को नील से रंग कर और उसके किनारे गोटा से सजा कर तैयार किया गया। फिर वह कपड़ा प्रभु श्रीराम को पहनाया गया।

बता दें कि जब से प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं तब से अब तक उनको सिल्क का उत्सवी कपड़ा पहनाया जा रहा था, लेकिन बढ़ते हुए तापमान के कारण गर्मी की वजह से प्रभु श्रीराम को सूती कपड़ा पहनाने का फैसला लिया गया है।

Related Articles

Back to top button